सही सुना आपने प्रद्योगिकी के इस युग मे आये दिन अविष्कार हो रहे है ,कुछ हमारे जीवन मे अकल्पनीय परिवर्तन करते है तो कुछ हमारे अथाह दुख का कारण बन जाते है । प्राथमिक तौर पर कोई भी अविष्कार मनुष्य की भलाई के लिए ही होता है ,परंतु कई अविष्कार भविष्य में एक नई समस्या पैदा करते है ।आइये जानते है एक ऐसे अविष्कार के बारे में जो बिना किसी बिना किसी नुकसान के आपके तरल पदार्थ को आपके अनुसार सिर्फ 2 मिनट में ठंडा कर सकता है आपके घर के तापमान पर ....
कैलिफ़ोर्निया बेस्ड फर्म "MATRIX" ने अपने बेहतरीन उत्पादों के वादे को पुुरा करते हुवे केे एक ऐसा उत्पाद बााज़ार मेंं उतारा है जो न सिर्फ आपको हैरान कर देेगा बल्कि आपके वक़्त की बचत भी करेगा । "जूना" ब्रांड के तहत कंपनी ने एक रिवर्स माइक्रोवेव का अविष्कार किया है । ये एक बियर के बोतल को मात्र 2 मिनट में चिल्ड कर सकता है । इतना ही नही अगर आप उसे कुछ मिनट के लिए और छोड़ दे तो वो उसे आइस (बर्फ) में बदल देगा । मैट्रिक्स वही कंपनी है जिसने थर्मो-इलेक्ट्रिक पर आधारित हाथ की घड़ी बनाई थी ,जो चलने के लिए शरीर के उष्मा का इस्तेमाल करती थी । आइये समझते है आखिर जूना का ये device कैसे काम करती है ;
जब हम सफेद वाइन (बियर) को इस device में डालते हैं तो ये काफी तेजी से स्पिन करती है ,इसके समानांतर पानी भी बियर के बोतल के साथ स्पिन करता है ,बोतल की उष्मा को मदद से बाहर निकाला जा सकता है ,सबसे मज़े की बात ये है की इस प्रक्रिया में आपको टेस्ट (स्वाद) में वो तीखापन नही मिलेगा जो कोल्ड ड्रिंक को ठंडा करने के बाद देखने को मिलता है, आप आराम से ठंडी बियर को पी सकते है । कंपनी इसको £199 में उपलब्ध करा रही है ।तो आराम से कीजिये इसतेमाल और अपने पुुराने माइक्रोवेव की जगह इसको अपने घर लााइये ।
Write to us @ socialnewsbite@gmail.com






No comments:
Post a Comment