नागरिक संसोधन एक्ट और और NRC से जुड़े अफवाह और तथ्य ??? - Social News Bite

Social News Bite

Social issues, Social news, health News,Technology news, Research News, Trending News etc.

Breaking News

test banner

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 21, 2019

नागरिक संसोधन एक्ट और और NRC से जुड़े अफवाह और तथ्य ???

Que- CAA और NRC दोनो एक दूसरे के पूरक है और जुड़े है ?
Ans- ये एक भ्रामक तथ्य है जो कुछ असामाजिक और राजनीति से प्रेरित लोगो द्वारा फैलाया जा रहा है ,CAA बांग्लादेश ,अफगानिस्तान और पाकिस्तान में धार्मिक रूप से पीड़ित ,6 धर्मो के लोगो (सिख, बौद्ध, जैन, पारसी ,हिन्दू और क्रिस्चियन ) जिन्हें धार्मिक रूप से प्रताड़ित किया गया है ,या यूं कहें कि धार्मिक आधार पर भेदभाव हुवा है को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है ।

Que-CAA में मुस्लिमो को क्यो नही शामिल किया गया ?
ANS-जिन देश के शर्णार्थियों ,या अवैध रूप से रह रहे लोगो को इसमें शामिल किया गया है वो सभी राष्ट्र मुस्लिम बहुल है । वहाँ ये 6 धर्म के लोग अल्पसंख्यक की भूमिका में है , ये कहना गलत होगा कि इस बिल में केवल मुस्लिमो के साथ भेदभाव किया गया है क्योंकि ऐसे कई राष्ट्र है जहाँ हिन्दू आज भी अल्पसंख्यक है और प्रताड़ित है परंतु उन राष्ट्रों को CAA में शामिल नही किया गया ।

Que-NRC और CAA दोनो भिन्न कैसे ?
Ans- CAA ऐसे नागरिको को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है जो धर्म के आधार पर प्रताड़ित है , ये किसी की नागरिकता छीनता नही है ,NRC एक सामान्य प्रक्रिया है जो भारतीय नागरिकता एक्ट 1955 के अंतर्गत 2003 में बनाये गए उपबंधों के आधार (भारतीयों लोगो की पहचान और उन्हें पहचान पत्र जारी करना ) ओर भारतीयों को चिह्नित करने से सम्बन्धित है ।

Que- NRC में 19 लाख लोगों की जैसे नागरिकता सिद्ध नही हो पा रही है वैसे ही देश के अलग अलग हिस्सों से लोग निकलेंगे ?
Ans-ये एक भ्रामक तथ्य है , NRC असम समझौते के अंतर्गत हो रही है और NRC को केवल असम में ही लागू किया है , ये असम से ऐसे लोगो को चिह्नित करने के लिए किया गया है जो अवैध रूप से रह रहे है, माननीय सर्वोच्च न्यायलय इसपे निगरानी रखे हुवे है । सबको अपनी नागरिकता सिद्ध करने का पूरा अवसर दिया गया है । धार्मिक आधार पर किसी को नही निकाला जाएगा ।

Que- मुस्लिम समाज NRC से प्रभवित होंगे ?
Ans-पहली बात की ये सिर्फ आसाम पर लागू की गई है ,दूसरी बात की ये असम एग्रीमेंट के अंतर्गत हो रही ,2003 में बनाये गए उपबंधों के तहत लोगो को नागरिकता प्रदान किया जाएगा ,अन्य राज्यो से असम भिन्न है तो ये कहना गलत होगा कि इससे किसी विशेष धर्म और जाति के लोगो को निशाना बनाया जा रहा है ।

Que- NRC में जिसके पास पहचान का कोई माध्यम नही होगा उसे देश से निकाल दिया जाएगा ?
Ans- ये सिर्फ अजराकता फ़ैलाने के लिए मासूम लोगो के दिमाग मे जहर घोला जा रहा है , NRC में सबको अपनी नागरिकता सिद्ध करने का पूरा अवसर दिया जाएगा ,अगर कोई व्यक्ति जिसके पास दस्तावेज नही है वो अपने पहचान के किसी व्यक्ति के पहचान पत्र (आधार, वोटर कार्ड ,जमीन की रशीद, जन्मप्रमाण पत्र आदी) के द्वारा भी अपनी पहचान सिद्ध कर सकता है । सवाल ये है कि जो व्यक्ति 5 सालो से (31 दिसंबर 2014 ) से रह रहा है और सारी सरकारी सुविधाएं ले रहा है ,क्या उसके पास कोई पहचान पत्र नही होगा ।

Que- NRC मुस्लिमो को देश से निकाल देगा और CAA उन्हें आने नही देगा ?
Ans- NRC भारत का एक वो रजिस्टर है जहाँ भारतीयों नागरिको का ब्यौरा दर्ज होता है , अगर आप भारतीय है तो फिर आपको डरने की जरूरत नही है ,चाहे आप किसी धर्म से हो और ऐसा कहाँ कहा गया है कि केवल मुस्लिम ही नागरिकता खोने की राडार पर है ,ये सभी वर्गो के लिए है ,इसमे जो चाहे वो हिन्दू हो ,मुस्लिम हो या फिर कोई और सबको अपनी नागरिकता सिद्ध करना होगा ।

Que- अगर सबकुछ स्पष्ठ है तो फिर ये प्रदर्शन क्यों ?
Ans- भारतीय राजनीति में निस्वार्थ भाव से सेवा का उद्देश्य अब मात्र एक कोरी कल्पना है ,किसी भी पार्टी का उद्देश्य सिर्फ सत्ता का लोभ मात्र रह गया हैं । कुछ असामाजिक लोग CAA और NRC को एक मौके की तरह ले रहे है ,वो भाईचारे को खत्म कर समाज मे नवजवानों के कोमल मस्तिष्क में जहर घोल रहे है । विरोध और आगजनी में फर्क होता है ,देश की सार्वजनिक धन की क्षति केवल हिन्दू की नही हो रही बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र की हो रही है ,ये वो लोग है जो दुसरो का घर फुकने में यकीन रखते है। अंततः निवेदन है कि शांति बनाए रखें ,मतभेद और मनभेद में फर्क करे। बापू के इस देश मे हिंसा की कोई जगह नही ।

आखिर में चार पंक्तिया :
                            न ह में हिन्दू रहेगा ,न म में मुसलमान रहेगा , आंखे खुलेगी तब इंसान रहेगा..
नफरत की आंधी को दिलो से मिटा दो...तब जाकर हिन्दुतान रहेगा ।


(किसी भी सवाल और जवाब का स्पष्टिकरण के लिए आप निसंकोच ,हमें लिखे @premcompany@ymail.com

1 comment:

Post Top Ad

Responsive Ads Here